News
शटरिंग के दौरान इंजन के पहिए पटरी से उतरे,मचा हड़कंप

शटरिंग के दौरान इंजन के पहिए पटरी से उतरे,मचा हड़कंप
हापुड़। नगर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक इंजन के दो पहिए सटरिंग के दौरान पटरी से नीचे उतर गए। जिसकी सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यार्ड में शुक्रवार को एक इंजन सीमेंट के स्लीपर एक पटरी से दूसरी पटरी पर ले जा रहा था, तभी इंजन के पीछे के दो पहिए नीचे उतर गए।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश यादव ने बताया कि इससे कोई रेलमार्ग पर फर्क नहीं पड़ा है। शीघ्र ही इंजन को पटरी पर चढ़ा दिया जायेगा।












