ATMS College of Education Menmoms
News

व्यापारी से की 70 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिचित के साथ जमीन दिलवाने के नाम पर मेरठ के एक व्यापारी से 70 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

मेरठ के नटेशपुरम कंकरखेड़ा निवासी व व्यापारी विजय गोयल ने बताया कि बाबूगढ़ के उपैड़ा निवासी जोगिंद्र शहरावत उनका परिचित है और प्रॉपर्टी क्रय-विक्रय का काम करता है। छह फरवरी 2023 को जोगिंद्र शहरावत अपने साथ विपिन गिरी निवासी जागृति विहार मेरठ को साथ लेकर मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित उनके कार्यालय पर आया।

जोगिंद्र ने उनको बताया कि विपिन मेरठ जिला जज के यहां कार्यरत हैं। इसके बाद दोनों ने उसे बताया कि इनकी हापुड़ में एक जमीन है, जिसे वे बेचने चाह रहे हैं। उसने दोनों का विश्वास कर विभिन्न तारीखों में उनके खाते में 70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दोनों ने उक्त धनराशि की रसीद भी उसे दे दी थी। इसके बाद उक्त लोगों पर शक होने पर उन्होंने जमीन की छानबीन की तो जमीन फर्जी निकली।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीशा कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page