व्यापारी के घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

हापुड़-
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी साबुन व्यापारी,किसान सेवा का जिला सचिव के घर से बीती रात्रि अज्ञात चोरी नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गये। पीडि़त व्यापारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान में साबुन व्यापारी व किसान सेवा का जिला सचिव मौ.इमरान पुत्र गुल मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है।
बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने साबुन व्यापारी के घर का मुख्य गेट खोलकर घर में प्रवेश पर तीसरी मंजिल पर पहुंचकर वहां से व्यापारी के दूसरे मकान में घुस गये। चोर सेफ अलमारी में रखी 70 हजार की नगदी,चार सोने के कंगन,सोने की चैन,20 तोला चांदी की पाजेब,गले का हार आदि कीमती सामान चोरी कर ले गये।
शुक्रवार की सुबह घर में चोरी का पता चला जब व्यापारी तीसरी मंजिल से अपने दूसरे मकान में पहुंचा,तो सारा सामान बिखरा पड़ा था,सेफ में रखी नगदी व सोने चांदी के आभूषण गायब थे। पीडि़त ने 112 नंबर पर पुलिस को चोरी की सूचना दी,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त व्यापारी ने अज्ञात चोरी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष सिंह चौहान ने बताया पीडि़त मौ.इमरान से तहरीर लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।












