ATMS College of Education Menmoms
News

व्यापारियों के साथ लूट व अन्य घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश,एसपी को दिया ज्ञापन

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना))।

जिले मे व्यापारियों के साथ लगातार हो रही लूट व अन्य अपराधिक वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर घटनाओं के खुलासे की मांग की है।

हापुड़ उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसपी अभिषेक वर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले कुछ समय मे जनपद भर मे व्यापारी वर्ग के साथ हो रही लूट की घटनाओं से व अन्य घटनाओं के चलते व्यापारियों मे भय व असुरक्षा का माहौल है। व्यापारी भारी तनाव के बीच व्यापार करने को मजबूर है। क्रमवार देखें तो हापुड़ के लकड़ी व्यापारी देवेश गुलाठी को कृष्णा गली मे घर मे घुसकर लूट की, मोदीनगर रोड पर किराना व्यापारी के साथ अपराधिक घटना, खरबन्दा गारमेन्टस हापुड़ वालों के साथ लूट की घटना, कपूरपुर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े फाइनेन्स कम्पनी के मुनीम के साथ लूट की घटनाओं से क्षेत्र का व्यापारी भारी तनाव मे है। बदमाशों द्वारा व्यापारी को टारगेट करके घटनाएं की जा रही है। जिससे व्यापारियों में रोष बढ़ता ही जा रहा है।

उन्होंने एसपी से इन घटनाओं के दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही शीघ्रता से करके व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान करने की मांग की।

इस मौके पर अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, महामंत्री अमन गुप्ता महामन्त्री अशोक बब्ली , मनीष नीटू , दीपांशु गर्ग , संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल कपिल एस एम आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page