HapurNewsUttar Pradesh
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व अतिक्रमण हटाने की मांग

हापुड़।
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सीओ धर्मप्रकाश की अध्यक्षता में हुई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष संजय डाबर ने शहर में अतिक्रमण, महामंत्री दीपक बंसल ने आगामी त्योहारों को लेकर बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा की।
सीओ ने इस मुद्दों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान कपिल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बिजेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।












