वॉक फॉर एम्पोवेर्मेंट कार्यक्रम में पुलिसकर्मी व स्कूली छात्राओं के साथ निकाली जागरूकता रैली

हापुड़।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह द्वारा थाना हापुड नगर क्षेत्र में रामलीला मैदान से महिला पुलिसकर्मी व स्कूली छात्राओं के साथ वॉक फॉर एम्पोवेर्मेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत निकाली गयी गयी जागरूता रैली को एसपी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके उपरांत रैली गढ़ रोड,मेरठ तिराहा,तहसील चौराहा से होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सीओ स्तुति सिंह,महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय,महिला पुलिसकर्मी व स्कूली छात्राएं शामिल थी।












