वैश्य समाज से एकजुट होने की अपील

गढ़मुक्तेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करें, हापुड़ विधानसभा सीट सामान्य कर व्यापारियों के बनाए लाईसेंस-
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश
हापुड़। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय केसरी और संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता का गढ़ रोड पर प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान वुड इंडिया पर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता का लेकर सभी को जागरूक किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने जनपद के विकास पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
प्रमुख उघमी नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनपद को बने हुए करीब 14 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी भी बहुत सारी मूलभूत आवश्यकताओं की यहां कमी है। जनपद का विकास अभी तेजी से गति नहीं पकड़ रहा है।
उत्तराखंड के अलग हो जाने पर एक प्रमुख तीर्थ स्थल हरिद्वार हमारे प्रदेश से अलग हो गया, जबकि गढ़ को हरिद्वार की तर्ज पर विकास कराकर देश का एक प्रमुख पर्यटन व तीर्थ स्थल बनाया जा सकता है।
उन्होंने हापुड़ विधानसभा सीट को सामान्य वर्ग और व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की गई है।
अध्यक्ष अजय केसरी ने कहा कि वह इन सभी मुद्दों को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री को अवगत कराएंगे और मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की पूरे प्रदेश की टीम किसी भी प्रकार की
कठिनाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहेगी और सभी एक-दूसरे को पूर्ण सहयोग करेंगे।
मौके पर रविंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष शरद कुमार गर्ग, महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल, शिल्पी गर्ग, सर्वेश गोयल, पंकज कंसल, मोहित अग्रवाल, अनीता गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, सुरेश संपादक आदि थे।













Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading this post reminds me of my old room mate! He always kept chatting about this. I will forward this post to him. Pretty sure he will have a good read. Many thanks for sharing!
Thank you for each of your efforts on this blog. Gloria really likes conducting internet research and it is easy to see why. Almost all know all regarding the dynamic manner you produce functional tactics via the blog and attract participation from other ones on that topic so our favorite girl is certainly being taught a lot. Take pleasure in the rest of the year. You’re the one performing a brilliant job.