ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

विधायक पुत्र द्वारा वैश्य समाज पर अपमानजनक टिप्पणी से आक्रोश , एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग

पिलखुवा।

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन ने विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र पर वैश्य समाज के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। संगठन के अनुसार वायरल ऑडियो में उसने जातिगत और आपत्तिजनक बयान दिए, जो समाज की भावना को आहत करते हैं।

संगठन के पिलखुवा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गोयल ने बताया कि विधायक पुत्र के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले में संबंधित विधायक को निलंबित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वैश्य समाज राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

महासचिव धीरज और पंकज गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज की गरिमा, सम्मान और एकता की रक्षा हर स्तर पर की जाएगी। संगठन ने राजनीतिक दलों से संयमित आचरण का पालन करने की अपील की


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page