विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर दी गई शुभकामनाएँ

विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर दी गई शुभकामनाएँ
हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल कॉलेज में
आज विद्यालय परिसर में कक्षा 12वीं के प्रथम प्रश्नपत्र शारीरिक शिक्षा (PhysicalEducatio)विषय की बोर्ड परीक्षा के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में बिना किसी तनाव के शांत मन से प्रश्नपत्र हल करने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।












