ATMS College of Education Menmoms
News

विजय दिवस मनाते हुए राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद


हापुड़(अनूप सिन्हा)।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ ,एवं पूर्व सैनिक संघ हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में नगरपालिका स्थित शहीद स्तंभ पर आज के दिन शहीद हुए भारतीय जवानों को याद करते हुए विजय दिवस मनाया गया,तथा शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि की गई।
संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रेदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह पूर्व वायुसेना वारेंट ऑफिसर ने बताया कि विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ।

. संस्था के जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि देश भर में 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे।पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसम्बर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।भारतीय सेना के जवानों के इस बलिदान,शौर्य, एवं पराक्रम को कभी भुलाया नही जा सकता ।
इस मौके पर महिला बिग्रेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी,जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज त्यागी, जिला सचिव विजय वर्मा, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव,पूर्व सैनिक संघ से आदिल चौधरी,कैप्टन राजेश चौधरी,सूबेदार रामबीर सिंह, कैप्टन गोपी चंद, लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक,नायक शाहिद, देवेंद्र कुमार,हवलदार गजवीर सिंह,अजय सिंह, बिजेन्दर सिंह,मंगत सिंह आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page