ATMS College of Education Menmoms
GarhNewsUttar Pradesh

विकास परिजयोजनाओं के तहत बने एम्यूजमेंट पार्क, लेजर शो का नहीं हो पाया उद्घाटन

गढ़मुक्तेश्वर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैदिक सिटी बनाने के साथ ही गंगा तट के सुंदरीकरण, पार्क, लेजर शो आदि विकास कार्य कराने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने विकास कार्य तो कराए, लेकिन अभी तक ब्रजघाट में गंगा के नए घाटों, लेजर शो, एम्यूजमेंट पार्क और पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस का लोकार्पण नहीं हो सका है। जिससे करोड़ों की लागत से कराए गए कार्य वीरान पड़े हैं।

5.63 करोड़ की लागत से बना पर्यटन विभाग का गेस्ट हाउस

ब्रजघाट में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट पार्किंग स्थल के पास पर्यटन विभाग द्वारा नए गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। जिसमें 5 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत आई है। लेकिन अभी तक भी गेस्ट हाउस का लोकार्पण नहीं हो सका है।

3 करोड़ 25 लाख से बना लेजर शो भी बंद पड़ा

पर्यटन विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से लेजर शो और रंगीन फव्वारे के निर्माण का कार्य कराया गया है। लेकिन उसे लोकार्पण से पहले चलाया, जिसका ऊर्जा निगम द्वारा कनेक्शन काट दिया गया।

80 करोड़ की लागत से बने नए घाट

गंगा तट के सुंदरीकरण को लेकर 2 साल पूर्व शमशान घाट के निकट सिंचाई विभाग द्वारा 80 करोड़ की लागत से नए घाट का निर्माण कराया गया था, जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कैनोपी, आधुनिक लाइट, महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए कक्ष, शौचालय का निर्माण कराया गया था। बिना लोकार्पण ही लोग लाभ ले रहे हैं।

इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विकास कार्य की पहले समीक्षा कराई जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा, उसके बाद इन कार्यों का लोकार्पण कराया जायेगा। – हरेन्द्र तेवतिया, गढ़ विधायक


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page