विकास ग्लोबल स्कूल ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

विकास ग्लोबल स्कूल ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विकास ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
विद्यालय की उपलब्धियाँ:
6 गोल्ड मेडल
8 सिल्वर मेडल
अभ्यर्थी 14 मेडल लेकर
ओवरऑल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान।
यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
प्रतिभागी विद्यार्थियों की सूची।
1. निखिल शर्मा क्लास 9th
2.युग कुमार कक्षा 10th
3. विशाल धनकड़ कक्षा 10th
4. कार्तिक हुड्डा कक्षा 10th
5. हार्दिक रंधावा कक्षा 10th
6. सत्यम सिंह कक्षा 10th
7. कुश चौधरी कक्षा 11th
8. विशु सिद्धू कक्षा 12th
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य वर्षा तेवतिया एवं विद्यालय अध्यक्ष विकास तेवतिया जी ने सभी विजेता छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विकास ग्लोबल स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
विकास ग्लोबल स्कूल












