वाहनों से जातिसूचक शब्द व काली फिल्म हटाये,अन्यथा होगा चालान,

,हापुड़।
जनपद में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का तोडऩे करने वाले वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की। अभियान जातिसूचक या धर्म दर्शाने वाले शब्द लिखे थे,जिन पर काली फिल्म चढ़ाई गई थी। अभियान में मंगलवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर ऐसे दो दर्जन वाहनों के चालान किये गये।
शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं,कि किसी भी वाहन पर जातिसूचक या धर्म विशेष को दर्शाने वाले शब्द नहीं लिखे जाएंगे। साथ ही चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म लगाना भी नियमों के खिलाफ है। इसका पालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा हैं।
मंगलवार को चले इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे कई वाहनों को रोका जिन पर गुर्जर,जाट,राजपूत, ‘दलित,ब्राह्मणजैसे जातिसूचक या धार्मिक पहचान दर्शाने वाले शब्द लिखे हुए थे। साथ ही गाडिय़ों से काली फिल्म को भी हटवाकर नियमानुसार चालान किए गए।
सीओ ट्रैफिक राहुल कुमार ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। जिन वाहनों में जाति सूचक शब्द लिखे पाए जा रहे हैं या जिन पर काली फिल्म लगी है,उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक एक दर्जन से अधिक वाहनों पर चालान किया जा चुका है और यह अभियान लगातार जारी रहेगी।












