ATMS College of Education Menmoms
News

वर्दी का रोब दिखाकर रूपये निकलवानें का दबाव देने के आरोपी कांस्टेबल को एसपी ने किया निलंबित

हापुड़। रिश्वत लेने के आरोप में कोतवाली में तैनात एक सिपाही को एसपी अभिषेक वर्मा ने निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। नगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कादिर के खिलाफ कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। आरोप था कि आरोपी बुलंदशहर रोड पर कुछ लोगों पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहा था।

वहीं, किसी काम को कराने की एवज में उसने रिश्वत ली है। जिसकी एसपी ने अपने स्तर से जांच कराई।

इससे पहले भी आरोपी सिपाही विवादों में रहा है। गढ़ कोतवाली में तैनाती के दौरान भी एसपी द्वारा निलंबन किया गया था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page