ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ शर्मा का निधन, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़। शुक्रवार को अमृत विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ शर्मा का 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए शहर के कांग्रेस जन उनके आवास पर एकत्रित हुए और कांग्रेसी ध्वजा में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को विदा किया। कांग्रेस जनों ने बताया हैं कि रामनाथ शर्मा जी लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे जिसके चलते शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि रामनाथ शर्मा जी के निधन से शहर के कांग्रेस जनों को काफी आघात पहुंचा हैं। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस जन उनके परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हैं। उन्होंने कहा हैं कि रामनाथ शर्मा जी कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और हमेशा जीवन भर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे। उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति हैं। अंतिम दर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, भरतलाल शर्मा, विक्की शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहें। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, गौरव गर्ग, निखिल वत्स आदि ने वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ शर्मा के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page