लोहा गलाने की फैक्ट्री में भरभरा कर गिरा टीन शेड, पांच घायल , रेस्क्यू कर सभी को बचाया

लोहा गलाने की फैक्ट्री में भरभरा कर गिरा टीन शेड, पांच घायल , रेस्क्यू कर सभी को बचाया
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक लोहा गलाने की फैक्ट्री में रविवार दोपहर जर्जर टीन शेड गिरने से उसके नीचे आकर कुछ मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच घायलों की जान बचाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में धौलाना-पिलखुवा रोड स्थित सालासर फैक्ट्री में रविवार
दोपहर अचानक फैक्ट्री में जर्जर टीन शेड अचानक भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में दबकर पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।












