लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से धीर खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योग बन्दी की कगार पर , उघमियों में आक्रोश

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से धीर खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योग बन्दी की कगार पर
लोक निर्माण विभाग के द्वारा लगभग 10 दिन पहले धीर खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया मेरठ रोड पर ओल्ड नागर होटल के आगे नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। जिसके लिए दादरी गांव जाने वाले रास्ते से 500 मीटर आगे तक सड़क पर खुदाई की गई थी लेकिन उसके बाद वह कार्य पूरा नहीं हुआ जिसकी वजह से फैक्ट्री और गांव आने जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग उद्यमियों के प्रति पूर्ण रूप से उदासीन होकर उद्यमियों के साथ सौतेला व्यवहार करके उन्हें हाशिए पर धकेल रहा है। विभाग की लापरवाही की वजह से नाला निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। जिसकी वजह से यहां पर संचालित 25 फैक्ट्रियां के उद्यमी, फैक्ट्री कर्मचारी, मालवाहन फैक्ट्री परिसर तक नहीं पहुंच पा रहें हैं। यदि विभाग के द्वारा नाला निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया तो सभी उद्योग बन्दी की कगार पर पहुंच जाएंगे। जिससे जिले में बेरोजगारी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। इस विषय पर जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तब उनकी तरफ से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।












