M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लूट के इरादे से घूम रहे कुख्यात व हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी बदमाश पर करीब तीन दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

थाना बहादुरगढ़ प्रभारी ने बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को पलवाड़ा से ब्रजघाट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

आरोपी बदमाश जनपद रामपुर के ग्राम मिलक टांडा मदरसा के पास निवासी आमिर शेख पुत्र वाजिद शेख है। आरोपी बदमाश शातिर किस्म का बदमाश है।



आरोपी बदमाश के खिलाफ जनपद हापुड़, रामपुर, संभल ,अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं व मुरादाबाद में हत्या, चोरी, लूट व गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page