HapurNewsUttar Pradesh
लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 1.17 लाख रुपए

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने लिंक भेजा , लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 1.17 लाख रुपए उड़ गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी नाजिम ने बताया कि 8 मार्च को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई और बातचीत के दौरान उसने नाजिम को एक लिंक भेजा। जैसे ही नाजिम ने लिंक खोला उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में उनके क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 1.17 लाख रुपए उड़ा दिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












