लायंस क्लब हापुड़ प्लेटिनम के तत्वावधान में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, वृक्षों को बचाने की अपील

हापुड़ । रविवार को
लायंस क्लब हापुड़ प्लेटिनम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम अपना घर कालोनी में किया गया ।
क्लब के सदस्यों द्वारा सेव द अर्थ प्रोजेक्ट के मध्य नजर का कार्यक्रम किया गया ।पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
क्लब के अध्यक्ष विवेक एडवोकेट ने बताया कि पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है प्रकृति से छेड़छाड़ का ही नतीजा है कि आज जगह-जगह बाढ़ और भूख असलन जैसी समस्याएं पैदा हो रही है यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा उन पेड़ों की देखभाल करें ।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोग पेड़ लगा देते हैं किंतु उसके बाद यह जानने की कोशिश नहीं करते कि हमारा पेड़ कैसा चल रहा है ।
लायन क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2 नवनीत अग्रवाल ने कहा कि हम सब का यह फर्ज है कि हम अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों की देखभाल भी जरूर करें हम सब यह शपथ लेते हैं कि हम लगाए गए पेड़ों की देखभाल करेंगे ।
पौधारोपण कार्यक्रम में सचिन जिंदल आशीष मित्तल मयंक मित्तल अरुण जिंदल विवेक गर्ग भारती मित्तल पीयूष अग्रवाल कपिल बंसल वरुण गुप्ता सुशील मित्तल हर्षित अग्रवाल आदि उपस्थित थे












