News
ललित छावनी वालें पुनः हापुड़ कमोडिटी लिमिटेड के चेयरमेन नियुक्त

ललित छावनी वालें पुनः हापुड़ कमोडिटी लिमिटेड के चेयरमेन नियुक्त
हापुड़।हापुड़ कमोडिटी लिमिटेड (दी चेंबर ऑफ कॉमर्स) चंडी रोड हापुड़ स्थित कार्यकाल पर कम्पनी की वार्षिक जनरल मीटिंग आयोजित कि गई, जिसमे वर्ष 2024 2025 की बैलेंस शीट पास की गई।
मीटिंग में एक बार पुनः ललित अग्रवाल छावनी वालों को चेयरमेन, सुरेश जिन्दल गारमेंट वालो को मैनेजिंग डायरेक्टर, दिनेश सिंघल (पी जे) डायरेक्ट, मनीष गर्ग को डायरेक्टर, सुभाष सिंघल को डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
मीटिंग का संचालन सचिव महिपाल सिंह ने किया।
मीटिंग में विशेष रूप से कम्पनी के सीईओ दिनेश मित्तल,कम्पनी सेक्रेट्री हरीश नित्यानंद के अलावा बड़ी संख्या में शेयर होल्डर्स उपस्थित रहे।












