HapurNewsUttar Pradesh
लखनऊ मेल सेगिरकर हुई अज्ञात युवक की मौत

हापुड़।
रेलवे स्टेशन पर ग्राम दोयमी के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह को लखनऊ मेल डुबीकेट से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी।












