HapurNewsUttar Pradesh
रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गंगा पुल पर लटकी, बाल – बाल बचे यात्री

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शनिवार शाम ब्रजघाट गंगा पुल पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल पर लटक गई। जिससे यात्रियों की चीखें निकल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच यात्रियों को सकुशल नीचे उतार दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक रामपुर डिपों की एक बस मुरादाबाद की तरफ जा रही थी, तभी ब्रजघाट गंगापुल के निकट आते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पुल पर आधी लटक गई। जिससे बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। ट्रैफिक जाम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सकुशल नीचे उतार लिया।












