ATMS College of Education Menmoms
News

रेलवेकर्मियों ने लिए आरोग्य हॉस्पिटल ने लगाया हेल्थ कैंप,120 लोगों की निःशुल्क जांच


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
आरोग्य सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संचालक डॉ.पराग शर्मा ने रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय पर उनके सौजन्य से रेलवे स्टेशन हापुड़ में यूनियन के कार्यालय पर एक स्वास्थ जाँच कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में ईसीजी, हिमोग्लोबिन, वजन, ऑक्सीजन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फीवर, की जांच लगभग 120 महिलाओं व पुरुषों की गई। जिसमें रेलवे के कर्मचारीगण व जीआरपी, आर. पी. एफ के कुछ साथियों ने उपरोक्त सभी जाँचो को कराया साथ ही साथ उपस्थित डॉक्टर के समूह ने जांच करने के पश्चात परामर्श भी सभी उपस्थित लोगों की हुई।
जांच उपरांत जिन लोगों के शरीर में जिस चीज की भी कमी लगी उसके हिसाब से डॉक्टर ने उनको दवाइयां एवं आगे की जांच के लिए लिखा इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नगर सुधार समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा रहे।
जिन्होंने डॉ पराग वह उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के उप सचिव विनीत शर्मा के साथ मिलकर इस जाँच कैम्प का आयोजन कराया। यू.आर.एम. यू की तरफ से अध्यक्ष विमल शर्मा, उप सचिव विनीत शर्मा , प्रदीप गोस्वामी मीडिया सचिव, अनिल कुमार (डेलीगेट), संजीव शर्मा (शाखा उपाध्यक्ष) लोकेश जी आदि लोग यू.आरएम. यू की तरफ से उपस्थित रहे.
डॉक्टरों की जांच समूह में डॉ पराग शर्मा, डॉ सोनल शर्मा डॉ आनंद प्रकाश , गौरव त्यागी , सोनू पाल जी, नेहा सिंह , विशाल कुमार, बरखा, दीपिका , स्वीटी, सुमित अग्रवाल आदि डॉक्टरों का जाँच कैम्प में पूरा सहयोग मिला।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page