रेलवे रोड़ पर सरेआम महिला वकील व मां बेटी के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

रेलवे रोड़ पर सरेआम महिला वकील व मां बेटी के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे रोड़ पर मंगलवार को बुलन्दशहर की मां बेटी और एक महिला वकील के बीच किसी बात को लेकर पुलिस की मौजूदगी में जमकर लात घूसें चलें,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के रेलवे रोड़ पर मंगलवार की दोपहर बुलंदशहर से एक पीड़िता अपने परिजनों और पुलिस टीम के साथ कोर्ट केस के सिलसिले में घटनास्थल का निरीक्षण कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष की महिला वकील से किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गुई और पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट व लात घूसों की बारिश हुई। इस दौरान महिला दरोगा दोनों के बीच बचाव में असहाय दिखाई दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












