ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

रेप पीड़िता नाबालिग रिश्ते के दादा के बच्चें की बनी मां, आरोपी दादा गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक दंबग व रिश्ते के दादा ने 14 वर्षीय नाबालिग पोती से रेप कर गर्भवती कर दिया। जिससे पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाल न्याय पीठ ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले हैं। वे पिछले कई सालों से अपनी ससुराल पिलखुवा में रह रहे हैं। परिवार मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता है। उनकी 14 साल की बेटी को 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे पेट में अचानक तेज दर्द उठा।

घर वाले घबड़ाकर बेटी को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया लड़की प्रेग्नेंट है। लेकिन हम इसकी डिलीवरी नहीं करा सकते। परिवार वाले बेटी को घर ले आए। इसके कुछ ही देर में लड़की का घर पर प्रसव हो गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस घर में पहले नाबालिग मां-बेटी से मिली। जिसके बाद लड़की और उसकी बच्ची को वनस्टाप सेंटर भिजवाया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

पिलखुवा के एक मौहल्ले निवासी 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि पड़ोस में रहने वाले इस्लाम (60) ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया।घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करता था। उसे डराता-धमकाता था, जिसके चलते वह परिवार वालों को यह बात नहीं बता पाई।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page