ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

रेप के आरोपी ने प्रेमिका की चौखट पर खाया जहर, हुई मौत, परिजनों ने प्रेमिका को चप्पलों से पीटा , वीडियो वायरल

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका द्वारा रेप का केस दर्ज करवाने के बावजूद उसके घर की चौखट पर जाकर जहर खा लिया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने प्रेमिका की चप्पल से जमकर पिटाई की।

पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी रिंकू का नगर निवासी महिला के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। पति से विवाद के कारण महिला अलग रह रही है। परिजनों के दबाव के कारण महिला ने करीब पांच साल पहले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी कारण युवक को उसके परिजनों ने बेदखल कर दिया था, लेकिन इसके बाद रिंकू महिला के पास फिर से जाने लगा। हालांकि, उसका एक बार फिर महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

महिला की मानें तो बृहस्पतिवार की सुबह रिंकू महिला के घर आया था। जहां पहुंचने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उनके मुंह से झाग निकलते देख आसपास के लोग भी घबरा गए। महिला तुरंत ही उन्हें लेकर हापुड़ के निजी अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में

युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रिंकू की मौत की सूचना पर उनके
परिजन भी हापुड़ सीएचसी पहुंच गए। जहां पर उनकी प्रेमिका को देखकर वह भड़क गए। जिन्होंने युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।दो महिलाओं ने सीएचसी में ही चप्पलों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page