ATMS College of Education Menmoms
News

रिटायर्ड बैंककर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

रिटायर्ड बैंककर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

हापुड़ । रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त बैंककर्मी की मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला पटेल नगर निवासी संजय मेहरोत्रा बैंक से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार की सुबह को यह प्रतिदिन की
तरह दस्तोई रोड पर दूध लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और रेलवे ट्रैक पार करने लगे तो मुरादाबाद की तरफ से गाजियाबाद दिशा में जा रही क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की गई, लेकिन कुछ पता
नहीं चल सका। संजय मेहरोत्रा के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन ने उनकी तलाश की। परिजन तलाश करते करते रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां हादसे की जानकारी मिली। आनन

फानन में परिजन शव के पास पहुंचे तो उन्होंने संजय के रूप में शिनाख्त कर दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संजय मेहरोत्रा शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे और काफी व्यवहारिक थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर मोहल्लेवासी और गणमान्य लोग उनके घर पहुंच गए और शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी। बताया गया कि उनके दो पुत्री और एक पुत्र है। जीआरपी चौकी प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page