ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 18 अप्रैल: मां कात्यायनी की इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में सूर्य, बुध, शुक्र हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। मंगल और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-उत्‍तम योग का निर्माण हो रहा है। प्रेम, संतान, राजसत्‍ता पक्ष, राजनीतिक जगत सब आपके साथ हैं। व्‍यवसायिक स्थिति बड़ी अच्‍छी है। सबके सहयोग से आप निरंतर आगे चलते जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में भी काफी सुधार है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृषभ-रुपए-पैसे में निरंतर लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ी कमजोरी हो सकती है लेकिन कोई खराब नहीं है। प्रेम में थोड़ी दूरी है। फिर भी ठीक रहेगा। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। बस शासन सत्‍ता पक्ष से कोई पंगा लेने की जरूरत नहीं है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मिथुन-लक्ष्‍मी योग का निर्माण हो रहा है। धन का आवक बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से सुधार हो सकता है। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। प्रेम की स्थिति भी सुधार की ओर है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्थिति थोड़ी कमजोर बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत खराब नहीं है लेकिन इम्‍यून सिस्‍टम थोड़ा लो रहेगा। कमजोरी, प्रेम में थोड़ी दूरी का अनुभव करेंगे। व्‍यापार मन माफिक चलता हुआ नहीं दिखाई देगा। कोई नुकसान या दिक्‍कत नहीं होगी लेकिन जैसा चाहिए वैसा नहीं रहेगा। थोड़ा अभाव महसूस करेंगे। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-आशातीत सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। संतान पक्ष के लिए खुशखबरी है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। बड़ी अच्‍छी स्थिति है आपकी। कोई समस्‍या नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते जा रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। जीवनसाथी का भाग्‍योदय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थ्‍िाति पहले से बेहतर होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आपका सही समय चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में थोड़ा सा या हर परिस्थिति के मामले में थोड़ा सा कमजोर दिख रहे हैं आप। बचकर पार करें। प्रेम की स्थ्‍िाति है। सही समय में, सही निर्णय आप ले लेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-व्‍यापारिक लाभ होगा। पति-पत्‍नी में मन-मुटाव खत्‍म होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नया कुछ व्‍यापार-धंधा बढ़ाने का अवसर मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति सही चल रही है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आप आगे बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते जाएंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया चल रहा है। बस भावनाओं पर काबू रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बढ़िया चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-भौतिक संपदा में वृद्ध‍ि, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की घर वापसी, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page