ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 12 मार्च: मंगल और राहु वृषभ राशि में बना रहे अंगारक योग, मिथुन वालों का भाग्‍य साथ देगा, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा और शुक्र कुंभ राशि में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
शासन-सत्‍ता पक्ष की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। थोड़ा कष्‍ट के साथ यात्रा हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। बाकी प्रेम, व्‍यापार बढ़िया दिखाई दे रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

 

वृषभ-व्‍यापारिक स्थिति धीरे-धीरे सुधार की ओर जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधर गई। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु दान करें।

मिथुन-भाग्‍य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। कुछ अच्‍छे दिनों की ओर आप बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति भी दिनोंदिन सुधर रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-जोखिम अभी खत्‍म नहीं हो रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर क्षेत्र में ध्‍यान करके चलें। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। बजरंग बली की अराधना करें। कोई लाल वस्‍तु पास रखें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। प्रेम थोड़ा मध्‍यम गति से चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक चल रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्‍टर्बेंस जरूर रहेगा लेकिन आप आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कोई समस्‍या नहीं है। प्रेम भी ठीक चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मन में कई तरह के विचार आएंगे। अवसाद की स्थिति आ सकती है। बहुत खुश या भावुक हो सकते हैं। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में बहुत उलझें नहीं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक चलेगा। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक-घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको सीने में विकार की आशंका है। ब्‍लड प्रेशर अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। व्‍यवसायिक लाभ के संकेत हैं। हर तरह के लोग साथ देकर आपको जीवन में आगे बढ़ा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार उत्‍तम है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-धनागमन होता रहेगा। नेत्र विकार की आशंका है। कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी सी परेशानी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम सही है। व्‍यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।

कुंभ-कई तरह की उर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। थोड़ा नकारात्‍मक उर्जा का भी संचार होगा। प्रेम में समीपता आ गई है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। व्‍यापारिक स्थिति भी आपकी सही चल रही है।

मीन-शासन सत्‍ता पक्ष से न उलझें। मन अकारण परेशान रहेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। कुल मिलाकर समय थोड़ा प्रतिकूल है। ध्‍यान देकर चलें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page