ATMS College of Education Menmoms
News

रामा अस्पताल में पथरी के दर्द का इलाज करवाने गई महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पिलखुवा । पथरी का दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

पिलखुवा के मोहल्ला पहलादनगर निवासी चमन सिंह की पत्नी सरोज देवी (49) को पांच दिन पूर्व अचानक पथरी का दर्द हुआ। परिजन ने उसे रामा अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। बुधवार को महिला की अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर चिकित्सकोंने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। बृहस्पतिवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था, पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page