ATMS College of Education Menmoms
EducationHapurNewsUttar Pradesh

रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज प्रबन्ध समिति चुनाव में गजेन्द्र सिंह अध्यक्ष और हरिराज सिंह प्रबंधक चुने गए

हापुड़। रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज तगा सराय हापुड़ की प्रबंध समिति एवं समिति प्रबंध कारिणी का मतदान के बाद गठन हो गया है। मतदान में 291 वोट पड़े थ्सो। अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र कुमार त्यागी और प्रबंधक पद पर हरिराज सिंह त्यागी चुने गए।

चुनाव अधिकारी डॉ0 जय सिंह यादव ने बताया कि प्रबंध समिति एवं समिति प्रबंध कारिणी के पदाधिकारी, सदस्य पद का दोबारा मतदान रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। शाम चार बजे तक 291 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात नतीजे आने शुरू हुए। इनमें अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र कुमार त्यागी विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ त्यागी चुनाव जीते। मंत्री पद पर अनूप कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार त्यागी, प्रबंधक पद पर हरिराज सिंह त्यागी ने जीत दर्ज की। इसी तरह उपमंत्री पद पर राजपाल सिंह त्यागी, उपप्रबंधक पद पर मुकेश कुमार त्यागी ने चुनाव जीता।

वहीं, प्रबंध कारिणी के सदस्य संदीप गोयल, बिजेन्द्र त्यागी, महेश चन्द्र त्यागी, यतेन्द्र कुमार वशिष्ठ, मदन यादव, सुनील राय ने जीत दर्ज की। सदस्य प्रबंध समिति पद पर विपुल गोयल, अनिल कुमार त्यागी, दयानंद त्यागी, महेन्द्र सिंह त्यागी, जनेश्वर दयाल त्यागी, विवेक त्यागी, अरविंद त्यागी ने जीत दर्ज की। चुनाव एवं मतगणना पर्यवेक्षक दिव्या यादव जिला अधिकारी द्वारा नामित उप जिला अधिकारी प्रहलाद सिंह की देखरेख में कराया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page