ATMS College of Education Menmoms
News

युवक से लूट, तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल और सामान छीना

गढ़मुक्तेश्वर में युवक से लूट, तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल और सामान छीना

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार पुत्र हरिराम सिंह, ग्राम नया गांव माजरा सहानपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 6 मार्च की रात करीब 1 बजे शाहजहांपुर से बस के जरिए आ रहा था। नींद लगने के कारण वह गढ़मुक्तेश्वर के अम्सैनी फ्लाईओवर के पास उतर गया और गढ़ चौपला की ओर पैदल जाने लगा।

इसी दौरान पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और उसे छोड़ने की बात कहने लगे। युवक के मना करने पर आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर नहर की ओर ले गए। वहां ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास रखे करीब 24 हजार रुपये नकद छीन लिए।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसके मोबाइल फोन के जरिए गूगल पे से करीब 14,002 रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन, घड़ी और ईयरबड्स भी लूट लिए। आरोपियों ने उसका नाम पूछने के बाद उसे अधमरी हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए।

होश में आने के बाद पीड़ित किसी तरह पास स्थित स्काईलार्क होटल पहुंचा, जहां सुरक्षा गार्ड से फोन लेकर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page