युवक से चाकू की नोंक पर कुकर्म , आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक मंदबुद्धि युवक से चाकू की नोंक पर कुकर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला नेबताया कि उसके 20 वर्षीय देवर की मानसिक हालत ठीक नहीं है, वह बोलने में भी असमर्थ है। आरोप है कि 25 सितंबर
की रात को गांव का रहने वाला एक ह युवक उसके मंदबुद्धि देवर को कमरे में खींच कर गाली-गलोज करते हुए गंदा काम करने लगा। देवर के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी है। महिला ने बताया कि देवर को चाकू के दम पर डरा धमकाकर कुर्कम करते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की भाभी की तहरीर पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।












