ATMS College of Education Menmoms
News

युवक को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार, तंमचे बरामद

युवक को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार, तंमचे बरामद

हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हापुड़ के गांव श्यामपुर के सैंसरपाल ने बताया था कि गत 11 अक्टूबर को उसके घर पर दुर्गा पूजन चल रहा था। जिसमें उसके रिश्तेदार पर परिचित भी शामिल हुए थे। दोपहर के करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार गांव के ही शुभम, जयविंद, विनोद व एक अज्ञात नकाबपोश आरोपी हथियारों से लैस आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने पीड़िता द्वारा पूर्व में कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में फैसला करने की धमकी देते हुए पीड़ित के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में उसका पुत्र कूल्हे व जांघ में गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव जरौठी के मनीष, मोहल्ला शिवनगर के पिंकू शर्मा व बाबूगढ़ के गांव गोहरा आलमगीरपुर का देवेंद्र ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिलाया। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page