मौसी के यहां जा रही युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक ने किया रेप,हुआ फरार

मौसी के यहां जा रही युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक ने किया रेप,हुआ फरार
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मौसी के यहां जा रही एक युवती को जबरन नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया और फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के एक गांव निवासी सूरज गांव की एक युवती से जबरन रास्ते में रोककर बातें करता था,जिसका युवती व परिजन विरोध करते थे।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार बुधवार को पीड़िता अपनी मौसी के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के सूरज ने उसे रोककर जबरन नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर खेत में ले गया और रेप कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।












