मोबाइल पर मैसेज मिलते ही डीएम पहुंचे पीड़ित बुजुर्ग महिला के घर, मकान की छत व पेंशन देने के दिन निर्देश

डीएम ने महिला के मकान की छत व पेंशन बनाने के दिये निर्देश
-डीएम मोबाइल पर मैसेज मिलने पर मौके पर पहुंचे थे,
NBT न्यूज,हापुड़ ।
मंगलवार को मोबाइल फोन पर मैसेज मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय पीडि़त महिला के घर पहुंचे,घर का निरीक्षण कर डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को महिला के मकान की छत व पेंशन बनवाने के निर्देश दिये।
दिल्ली रोड पर हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव अच्छेजा में समोती पत्नी रामकला के मकान की छत वर्षा में गिर गयी है। किसी ने मैसेज के माध्यम से जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी।
मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय गांव अच्छेजा में पीडि़त बुजुर्ग महिला समोती के घर पहुंचे,घर का निरीक्षण कर महिला से छत गिरने की जानकारी की।
जिलाधिकारी ने सचिव का निर्देशित करते हुए कहा कि महिला के मकान की छत बनवाने,पेंशन बनाने के व सरकार की योजना का लाभ दिलाया जाये,छत निर्माण में खर्च होने वाली धनराशि राइफल क्लब से दिलाई जायेगी।












