ATMS College of Education Menmoms
News

मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए साइबर ठगों ने युवती से की 4.10 लाख रुपये की ठगी

मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए साइबर ठगों ने युवती से की
4.10 लाख रुपये की ठगी

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवती का नंबर मैट्रिमोनियल ऐप से निकाल साइबर ठगों ने दो बार में 4.10 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला महेशपुरी राजीव विहार निवासी सुवर्णा शर्मा ने बताया कि जून 2025 में उन्होंने एक मैट्रिमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनका नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क साधा। आरोपी ने खुद को डॉक्टर पवन कुमार बताया और शादी का झांसा देकर विश्वास जीता। 3 से 5 अगस्त 2025 के बीच, ठग ने विभिन्न बहानों से सुवर्णा से अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और ठगों ने संपर्क तोड़ दिया, तो उन्होंने गूगल पर “साइबर क्राइम” सर्च किया।

सर्च परिणामों में मिली एक फर्जी ईमेल आईडी पर उन्होंने अपनी शिकायत भेजी। इसके बाद उन्हें कई अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे। ठगों ने खुद को साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खाते में 7.75 लाख रुपये होल्ड कर दिए गए हैं, जिनकी रिकवरी के लिए 25 हजार रुपये देने होंगे। विश्वास में आकर सुवर्णा ने 1500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

हालांकि, पैसे भेजने के तुरंत बाद सभी नंबर स्विच ऑफ हो गए और उन्हें दोबारा ठगी का शिकार होना पड़ा। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ठगों के बैंक खातों और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जानकारी खंगाल रही है।

साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page