ATMS College of Education Menmoms
News

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्रा से ठगी

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्रा से ठगी

हापुड़। सिंभावली के गांव तिगरी निवासी छात्रा को जीएनएम में प्रवेश दिलाने के नाम पर व्यक्ति ने 25 हजार रुपये हड़प लिए, पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी दीपमाला गौतम ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि वह काफी समय से जीएनएम होम्योपैथिक में दाखिला लेना चाहती थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी शिक्षक से हुई, जिसने उसे कोर्स में दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने दाखिले के लिए उससे 25 हजार रुपये मांगे, उसने आरोपी के खाते में ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए।

आरोपी ने बताया कि उसका दाखिला गाजियाबाद के मसूरी स्थित कॉलेज में हो गया है, इसके बाद वह कॉलेज पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर जानकारी मिली कि उसके दाखिले के संबंध में कोई प्रक्रिया नहीं की गई है, इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़िता ने आरोपी को नामजदकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page