fbpx
ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

मेघालय में कथित रूप से वेश्वावृति करवानें के आरोपी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हापुड़ से गिरफ्तार,मचा हड़कम्प

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप सिन्हा)।

मेघालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के फार्म हाउस में कथित रूप से चल रहे वेश्वावृति के भंड़ाफोड़ में पुलिस ने लड़कियों को बचाते हुए 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामलें में पुलिस ने मेघालय भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बेर्नार्ड एन मारक के
विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आज उन्हें हापुड़ के पिलखुवा से गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिम गारो हिल्स के जिले के एसपी विवेकानंद सिंह ने बताया कि
कथित वेश्यालय पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने 6 नाबालिक बच्चों को बचाया है, इसके साथ ही 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वेश्यालय तुरा में चलाया जा रहा था।

विवेकानंद सिंह ने बताया कि ये लोग रिंपू बागान के गंदे कमरे में पाए गए। यह वेश्यालय बर्नार्ड एन मारक और उनके साथी मिलकर चला रहे थे। सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा भेज दिया गया है, साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल संरक्षण अधिकारी को इन बच्चों को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जिन 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह गलत गतिविधियों में लिप्त थे। जिस फॉर्महाउस में यह वेश्यालय चल रहा था वहां 36 छोटे-छोटे कमरे हैं। पुलिस ने कहा कि यहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था, हमे इस बाबत फरवरी 2022 में जानकारी मिली थी, जिसको लेकर हमने केस दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि मामलें में मेघालय भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बेर्नार्ड एन मारक को पिलखुवा से गिरफ्तार किया गया हैं। हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एक वांरट के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page