ATMS College of Education Menmoms
News

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख का लोन:सीडीओ

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख का लोन:सीडीओ
-लोग योजना का लाभ उठाने को करें आवेदन
-सरकार द्वारा योजना पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी पर दी जा रही है
हापुड़-
उत्तर प्रदेश योगी सरकार युवाओं को स्वरोजगार खोलने में मद्द करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना संचालित की है। इस योजना में लोगों को बिना ब्याज के पांच लाख का लोन दिया जायेगा। सरकार द्वारा 10 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अन्तर्गत कम से कम कक्षा-08 पास एवं 21 से 40 वर्ष के युवा अपना मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर जैसे फूड प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल, पेपर एंड अलाइड प्रोडक्टस, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, सीमेंट एंड अलाइड प्रोडक्ट, एग्री एंड एग्री फूड बिजनेस, वुड एंड वुड प्रोडक्ट, स्पोट्र्स एंड हॉबीस, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स, स्मॉल बिजनेस मॉडल, पर्सनल केयर एंड वेलनेस, टेक्सटाइल एंड अपैरल, केमिकल एंड पॉलीमर, हेल्थ करयर एवं ग्रेन मिलिंग आदि उत्पादन या सेवा का व्यवसाय खोलने के लिए सरकार की ओर से 5 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ इस योजना में 10 प्रतिशत की सब्सिड़ी भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि योजना में आवेदन करने हेतु वेबसाईट पर जाकर,आप स्वयं कर सकते हैं,या किसी भी जन सुविधा केन्द्र पर जाकर करा सकते हैं। इस योजना के लिए अधिक जानकारी हेतु अपने ब्लॉक / तहसील स्तरीय अधिकारियों या नगर पालिका / नगर पंचायत कार्यालय मैं जाकर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विकास भवन के कमरा न0 124 में सम्पर्क कर सकते हैं। और युवा हेल्प लाइन नम्बर 09129987111 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page