ATMS College of Education Menmoms
News

मिस्टर इंडिया शाहरुख को किया सोसायटी ने सम्मानित

हापुड़। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हापुड के गांव असोडा निवासी शाहरुख खान पुत्र तरीकत अली को बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में पूरे भारत में तृतीय स्थान व गोल्ड मेडल मिलने पर गांव पहुंच कर सम्मानित किया गया,

सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुरादाबाद में इंडिया लेवल की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मैं गांव असौडा निवासी शाहरुख खान ने पूरे भारत में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया जिसके लिए द्वारा आज शाहरुख खान को पगड़ी पहनाकर शील्ड व चांदी का सेट भेंटकर सम्मानित किया,

शाहरुख खान को सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी, चौकी इंचार्ज साइलो सेकेंड राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान अली मुर्तुजा के द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया,

इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ,उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, प्रधानपति अली मुर्तुजा,डा तरीकत डॉ शाहनवाज ,डॉ शाहिद,अब्दुल माजिद, ईशान खान, नईम अली, तलहा कुरैशी, शहाफ कुरेशी, मो अली , परवेज नंबरदार, अब्दुल गफ्फार, यूट्यूबर स्टार मो कैफ,वारिश आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page