ATMS College of Education Menmoms
News

मासूम बच्चें ने खोला था राज,अब्बू ने मुंह पर तकिया रखकर की थी मां की हत्या,डीएम के निर्देश पर कब्र खोदकर निकाला शव

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के एक दिन बाद मासूम बेटे ने मां की हत्या का राज खोलते हुए बताया कि पिता ने मां के मुंह पर तकिया रखकर हत्या की थी। जिससे मायकेवालों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामलें में आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर थी। डीएम के निर्देश पर कब्र खोदकर शव निकलवाकर पीएम को भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी नजरूद्दीन की रूखसार (25)की शादी नौ वर्ष पूर्व थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी शहनवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों को दो बच्चे है। पुत्री रूखसार और दामाद शहनवाज काफी समय से मसूरी में किराए का कमरें लेकर रह रहे थे।

मृतका के पिता नजरूद्दीन ने बताया कि मंगलवार को रूखसार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शाम को रूखसार का दफीना करके दोनों बच्चों को अपने घर ले आए थे। बुधवार की शाम रूखसार के पांच वर्षीय पुत्र बल्लू ने अपने मामा इमरान और फरमान को बताया कि पिता शहनवाज ने मां रूखसार के मुंह पर तकिया रख कर मार डाला था। घटना का खुलासा होने पर मृतका के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी शहनवाज को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। जहां पुलिस के सामने शहनवाज ने हत्या कबूल ली थी। मसूरी पुलिस ने इमरान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतका के शव को कब्र से निकालने के लिए डीएम से अपील की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसडीएम धौलाना की मौजूदगी में मसूरी पुलिस ने आरआर इंटर कॉलेज के पास खेड़ा गांव स्थित कब्रिस्तान से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page