ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

मानसी वर्मा मिस रनवे स्टार खिताब से सम्मानित,बधाई दी

हापुड़।

शहर निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार महेश वर्मा की पुत्री मानसी वर्मा को चंडीगढ़ में मिस रनवे स्टार से सम्मानित किया गया है। जिसकी जानकारी मिलने पर महेश वर्मा व उनकी पुत्री को रिश्तेदारों,परिचितों द्वारा बधाई दी जा रही है।

चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में हाल ही में आयोजित मेवन मिस इंडिया प्लस 2025 के भव्य फाइनल में शहर की बेटी मानसी वर्मा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। देशभर के चारों जोन से चयनित टॉप फाइनलिस्ट्स के बीच मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टारÓ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि के साथ मानसी वर्मा ने न केवल प्रतियोगिता में अपनी सशक्त उपस्थिति,आत्मविश्वास और मंचीय दक्षता का परिचय दिया,बल्कि अपने शहर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उनकी इस शानदार सफलता पर शहर में हर्ष और गर्व का माहौल है। सामाजिक,शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मानसी को बधाइयाँ दी हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page