ATMS College of Education Menmoms
News

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए कार्य कर रही हैं मोदी, योगी सरकार-श्रीनिवासन


हापुड़।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बेहतर कार्य कर रही हैं। स्वावलंबी, सुरक्षित और सशक्त नारी भाजपा की पहचान हैं।

श्रीनिवासन यहां भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा एवं समपर्ण अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर 71 महिला कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान है। भाजपा की जहां भी सरकार है वहां पर महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। वहीद पीएम मोदी ने देशभर की महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी है। उन्होंने कहा किसरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से देश प्रदेश तरक्की कर रहा हैं। महिलाओं के बिना विकास की कल्पना करना नामुमिन हैं। श्रीनिवासन ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को हर महिला तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने का आवाह्न किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि पउप्र उत्तर प्रदेश की मुख्य धारा हैं। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बहनों को जोड़े। प्रदेश अध्यक्ष गीता शाके ने कहा कि प्रदेश में आम चुनाव नजदीक हैं। आम चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेंगी। इसलिए सरकार की योजनाओं को प्रत्येक महिला तक पहुंचाए। महिलाओं को संगठन से जोड़े। गांवों में प्रचार प्रसार को बढ़ाकर सरकार की नीतियों की जानकारी दें। क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाएं नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हापुड़ डा. पायल गुप्ता के नेतृत्व में 71 कोरोना योद्धा महिलाओं को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जबकि 19 कोरोना योद्धाओं का चरण वंदन किया गया। वहीं, कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पना चौहान व अंजु चौधरी ने तीनों पदाधिकारियों को पगड़ी व तलवार भेंट कर। स्वागत किया।

इस अवसर ़भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, नीलम सिंह, संगीता मित्तल, पूजा शर्मा, अलका नागर, लीना शर्मा आदि मौजूद थी। कार्यक्रम संयोजिका अल्पना चौहान एवं अंजू चौधरी द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी सोनम चड्डा, तनुजा शर्मा, संगीता मित्तल, स्वाति, राखी शर्मा आदि का सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page