ATMS College of Education Menmoms
News

महिला से चेन लूटनें वाला लुटेरा चंद घंटों में मुठभेड़ में गिरफ्तार, रेंकी कर करता था महिलाओं व युवतियों से लूट


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
देर रात रेलवें रोड़ पर वॉक कर रही बुजुर्ग महिला से सोनें की चेन लूटनें वालें बदमाशों को हापुड़ पुलिस नें चंद घंटों में मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश घूमनें वाली महिलाओं व युवतियों की रेंकी कर लूटपाट करता था।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि
प्रेमपुरा निवासी मोहित गर्ग की माता सरिता घर से पैदल घूमने के लिए निकली थी, वह घूमते-घूमते फ्री गंज रोड पर स्थित साधु हास्पिटल तक पहुंची तभी उनके पीछे से दो लड़के बाइक पर आये और बाइक पर पीछे बैठे लडके ने माताजी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और सोने की चेन लेकर दोनों लडके वहां से तहसील चौराहे की तरफ भाग गये।
घटना की सूचना पर कोतवाल सोमवीर सिंह व व एसओजी टीम
द्वारा एक बदमाश को बाद पुलिस मुठभेड़ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है तथा इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि लुटेरें शराफत पुत्र फजले इलाही निवासी पुराना बाजार गद्दा पाड़ा थाना हापुड नगर से लूट की चेन ,नगदी ,बाईक व अन्य सामान तथा 15 दिन पूर्व थाना हापुड नगर क्षेत्र में की गई कुण्डल लूट की घटना से सम्बन्धित 2700 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि बदमाश पॉश कॉलोनियों में सुबह-शाम टहलने वाली महिलाओं को अपना टारगेट बनाते थे
शराफत शातिर किस्म का सकिय चेन स्नैचर ,लुटेरा हैं, जो जनपद गाजियाबाद व हापुड में लगभग एक दर्जन से अधिक लूट ,चेन स्नैचिंग की लूट की घटनाओं को दे चुका है अंजाम।

अपराध करने का तरीका:

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक से पॉश कॉलोनियों में रैकी करके सुबह व शाम में टहलने वाली महिलाओं / लड़कियों से चेन / मोबाइल इत्यादि सामान लूट लेते हैं, मैंने अब तक अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद गाजियाबाद व हापुड में एक दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग / लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page