महिला बैंक अधिकारी बन युवक के खाते से उड़ाए 85 हजार रुपए

महिला बैंक अधिकारी बन युवक के खाते से उड़ाए 85 हजार रुपए, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक के साइबर ठग ने महिला बैंक अधिकारी बन लिंक भेजकर खाते से 85 हजार रुपए उड़ा दिए । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी अशरफ ने बताया कि उसके पास 17 जून को एक अनजान नंबर से उन्हें व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाली महिला ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी मीरा बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसमें डिटेल भरवाया।
18 जून रात लगभग तीन से चार बजे के बीच चार बार में उनके क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये निकालने का बैंक से मैसेज आया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












