महिला थाने के ड्राइवर ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

महिला थाने के ड्राइवर ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
हापुड़।
जिलें की पुलिस लाईन से महिला थाना में तैनात ड्राइवर ने संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पुलिसकर्मियों में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ क्षेत्र के मेरठ रोड़ स्थित पुलिस लाईन में सुधीर कुमार ड्राइवर के पद पर तैनात था और अभी हाल में ही उसकी तैनाती महिला थाने में हुई थी।
शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर सुधीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ड्राइवर हाल में ही छुट्टी से वापिस लौटा है। पुलिस द्वारा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने जहर क्यों और किन परिस्थितियों में खाया था।












