News
महिला को मकान दिलवाने के बहाने रेप करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

महिला को मकान दिलवाने के बहाने रेप करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक महिला को मकान दिलवाने के बहाने उसके साथ रेप कर दो लाख रुपए की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात शुऐब उर्फ शिब्बू मेवाती से हुई थी। जिसने मकान दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी अपने साथी आरिफ के साथ उसके घर पहुंचा, जहां दोनों ने उससे दो लाख रुपये व आधार कार्ड ले लिया। इसी बीच शिब्बू ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ रेप किया था।
रुपये वापस मांगने पर उसे बाइक पर बैठाकर अनजान जगह पर ले गए। आरोपी आरिफ वहां बाइक से उतर गया, जबकि, शुऐब ने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि रेप के आरोपी शुऐब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












