ATMS College of Education Menmoms
News

महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर गांधी प्रतिमा पर किया कांगेसियों ने किया माल्यार्पण, फहराया राष्ट्रध्वज

“भारत जोड़ो यात्रा” को सफल बनाने के लिए देश का हर कांग्रेसी बधाई का पात्र, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और संघर्ष की बदौलत पदयात्रा सफल हुई. – कांग्रेस.

हापुड़। सोमवार को शहर कांग्रेस जन नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के समापन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राष्ट्रगान भी गाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 7 सितंबर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। जिसका समापन कल 29 जनवरी को कश्मीर के लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर हुआ। उन्होंने बताया कि 134 दिनों से चल रही राहुल गांधी की इस पदयात्रा को देश भर के लोगों का अपार समर्थन और प्यार मिला हैं। “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान राहुल गांधी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन वे डटे रहें और यात्रा में चल रहे हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन चुनौतियों का डटकर सामना भी किया। जिसे पूरे देश ने देखा और सराहना भी की।
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा हैं कि राहुल गांधी की इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए देश का हर कांग्रेसी बधाई का पात्र हैं और इसके लिए वे यात्रा में चल रहे उन तमाम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिल से शुभकामनाएं देते हैं जिनके त्याग, तपस्या और संघर्ष की बदौलत “भारत जोड़ो यात्रा” सफल हो सकी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संकल्प से पदयात्रा पूरी कर ये सिद्ध किया हैं कि अगर ईरादे बुलंद हो तो हर मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का भी सामना किया जा सकता हैं और वह उनके नेता राहुल गांधी ने कर दिखाया हैं। ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा को माल्ल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बापू की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद भी किया। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और अपने विचार करते हुए कहा कि बापू के जीवन ने लोगों को एक नई दिशा दी हैं और लोगों को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का हमेशा मार्ग दिखाया हैं।
इस दौरान डॉक्टर वीसी शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, सुबोध शास्त्री, सिराजुद्दीन, कुसुमलता, राहुल शर्मा, एजाज अहमद, हरीश गर्ग, सरदार जसबीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, असलम सैफी, गुलफाम अली, वाइके शर्मा, चंदन शर्मा, दीपक गुप्ता, सीमा शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

13 Comments

  1. Pingback: CHER暢 up primer
  2. Pingback: w69
  3. Pingback: fuck
  4. Pingback: car detailer
  5. Pingback: chat rooms
  6. Pingback: Medical1
  7. Pingback: mostbet
  8. Pingback: joka
  9. Pingback: Aviator
  10. Pingback: z16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page